Wednesday, 18 May 2016

राजू चौहान का धमाका गैंग ऑफ़ सिवान - साहिल खान

यूँ तो गैंगवार पर कई फिल्में बन चुकी हैं मगर सच्ची घटनाओं पर सच्ची तस्वीरें शायद ही किसी निर्माता ने लाने की कोशिश की है. गैंग ऑफ़ सिवान इसी कड़ी की एक फिल्म है, जिसे सिवान के गैंगवॉर को परदे पर उतारने की कोशिश की है, सारा इंटरटेनमेंट के निर्माता दिलशाद अली ने. फिल्म के नायक साहिल खान एक मसीहा  के किरदार में है. उनके साथ है अदिति सिंह . इसके निर्देशन की ज़िम्मेदारी ली है युवा निर्देशक राजू चौहान ने और गीतों को कलमबद्ध किया है गीतकार विनय बिहारी, फणीन्द्र राव, विपिन बहार. स्वरों से सजाया है संगीतकार राज सेन. अन्य कलाकार सुनील दुबे, प्रिय शर्मा, माधुरी मिश्रा, कोमल ढिल्लन, और अहसान खान हैं. गैंग ऑफ़ सिवान परदे के पीछे कालाबाजारियों, भस्टाचारिओं के खिलाफ एक जंग है. जो उनके काले कारनामों को उजागर करेंगी.

No comments:

Post a Comment